February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  नगर पालिक निगम कोरबा में वार्डों के नये सिरे से हुए परिसीमन पर शासन की मुहर लग गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।
नगरीय निकास चुनाव के मद्देनजर तथा नव निर्मित बांकीमोगरा नगर पालिका में कोरबा निगम के 8 वार्डों के समाहित होने के बाद नये सिरे से वार्डों का परिसीमन हुआ था। परिसीमन पश्चात प्रशासन द्वारा दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई थी। जिसके निराकरण पश्चात अंततः वार्डों के परिसीमन को शासकीय हरी झंडी मिल गई है। नये परिसीमन पश्चात कोरबा निगम में वार्डों की संख्या पुनः 67 हो गई है परन्तु वार्ड क्रमांक में परिवर्तन हुआ है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.