July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल      किरंदुल क्षेत्र में आई बाढ़ के रूप में भयंकर आपदा के बाद बस्तर सांसद महेश कश्यप प्रभावित क्षेत्र का एवं घरों का तथा प्रभावित परिवारों का जायजा लेने किरंदुल पहुंचे | लोकसभा सत्र के पश्चात सांसद महेश कश्यप आज किरंदुल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया |

विधायक चैतराम अटामी भी इस दौरान साथ उपस्थित रहे | पीड़ित परिवारों तक पहुँच संपर्क कर उनके समस्या के बारे में जाना तथा उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन एवं एनएमडीसी प्रबंधन को निर्देशित किया।इसके साथ ही 02 दिवस पूर्व किरंदुल के बाढ़ प्रभावितो की समस्या के बारे में सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय खनन मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर अवगत करवाया था | सांसद महेश कश्यप ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बातचीत कर राहत कार्यो की समीक्षा की | आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात किया तथा उनकी समस्याओ को भी सुना जिसका जल्द निराकरण करने की बात भी कही और एन एम डी सी के अधिकारियों तथा प्रशाशनिक अधिकारियों को निर्देशित किया |
सांसद महेश कश्यप ने अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याओ का जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु कहा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को आपदा से पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करने हेतु विनम्र आग्रह के साथ निर्देशित किया। सांसद महेश कश्यप ने कहा की केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी से भेंट कर किरंदुल वासियों की समस्या से अवगत करवाया गया है,हमारी सरकार पीड़ितों को यथासंभव मदद करने हेतु संकल्पित है,केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है और राहत कार्य जारी है और जो भी कुछ समस्या है उसका जल्द ही निराकरण किया जायेगा इस हेतु प्रशाशन तथा एन एम् डी सी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.