February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* खाट में सो रहें थे दोनों
* अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के पाली विकासखंड पाली के ग्राम शिवपुर के आश्रित मोहल्ला मानिकपुर में दुधमुंहे बच्चे और उसकी मां को सांप ने काट लिया। इससे मां बच्चे की मृत्यु हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार खेत से काम कर लौटी शनिबाई कोल 28 ने रोज की तरह भोजन पकाकर स्वजन को खिलाया। भोजन के उपरांत अपने दुधमुंहे बेटे विनय कुमार कोल को लेकर खाट में सो गई। रात के करीब दो बजे उसे बैचेनी महसूस हुई। उसने देखा सांप ने उसे और उसके बच्चे को काट लिया है।
महिला ने तुरंत स्वजन को जगाया। आनन-फानन में मां बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लाया गया। प्राथमिक जांच के उपरांत के चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। एक साथ मां और बेटे की मौत से मानिकपुर मोहल्ले में शोक की लहर है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.