February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा    अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक  रविवार को हैदराबाद में सम्पन्न हुई इस हेतु छ.ग. प्रदेश के 12 पदाधिकारियों के साथ संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मोदी कोरबा, नेतराम अग्रवाल दुर्ग, सुरेश अग्रवाल बिल्हा, मनोज अग्रवाल दुर्ग से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के मुख्य आतिथ्य में, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता (पूर्व राज्यसभा सदस्य) की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.एन. गुप्ता, संयोजक सुभाष अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष मनसाराम अग्रवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम 3 चरणों में सम्पन्न हुआ जिसके प्रथम चरण परिचय सत्र रहा जिसमें उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया गया। द्वितीय चरण में संगठन के द्वारा भविष्य में किये जाने वाले सामुदायिक विकास परियोजनाओं के विषय में, संगठन के वित्तीय बजट आबंटन के विषय में एवं संगठन को मजबूत करने एवं संगठन में अधिक से अधिक लोग जुडें इस हेतु सदस्यता अभियान चलाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संगठन के द्वारा किये जाने वाले कार्यो के विषय में विस्तृत प्रश्नोत्तर एवं उनका समाधान वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के तृतीय चरण में समाज के आई.ए.एस, आई पी.एस एवं अन्य उच्च पदों पर चयनित एवं आसीन लोगों को संगठन के द्वारा सम्मानित किया गया उक्ताशय की जानकारी अशोक मोदी ने दी एवं बताया कि कार्यक्रम पूरे अनुशासन एवं व्यवस्थित ढंग से हुई जिसकी जितनी प्रशंसा की जायें कम है, उन्होने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किये जाने पर संगठन के समस्त पदाधिकारीगणों एवं समस्त सदस्यों को अपना आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.