April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी की जा रही है। चिकित्सालय में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति/तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जिससे आमजनों को अपने शहर के शासकीय चिकित्सालय में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।
वर्तमान में रानी धनराजकुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ पदस्थ है। केंद्र में प्रतिदिन रात्रिकालिन सिजेरियन प्रसव सुविधा तथा अन्य उपचार की सुविधा उपलब्ध है। सीएमएचओ डॉ. केशरी ने बताया है कि रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रात्रिकालिन सिजेरियन प्रसव प्रारम्भ होने से गर्भवती महिलाओ को सिजेरियन प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज या निजी चिकित्सालयों पर निर्भर नहीं रहना पडेगा। जिले की सिजेरियन प्रसव की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाएं रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किसी भी समय अपना प्रसव करवा सकती है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.