February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  राष्ट्रीय राजमार्ग 26 पर आवाजाही करने वाले लोग शहीद वीर नारायण चौराहे पर दो महिलाओं के द्वारा किए जा रहे हंगामे के कारण जमकर परेशान हुए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची। उसके हस्तक्षेप करने से हालात को नियंत्रित किया जा सका।
जानकारी के अनुसार कटघोरा में नया बस स्टैंड के पास रहने वाली दो महिलाएं चौराहे पर खड़े होकर हंगामा कर रहीं थीं। इस दौरान उनकी गतिविधियों से चौराहे से होकर अलग-अलग रास्तों को जाने वाले लोग परेशान हुए। महिलाएं गाडिय़ों के ठीक सामने आ रहीं थीं, जिससे चालकों को समझ में नहीं आया कि माजरा क्या है। काफी देर तक उनका तमाशा जारी रहा। उनकी शिकायत पुलिस को लेकर थी। पता चला कि महिलाओं के साथ उनके परिजनों का किसी बात पर विवाद हुआ है। वे कार्यवाही चाहती थीं। पुलिस की टीम में शामिल लेडी कांस्टेबल के द्वारा हस्तक्षेप करने के साथ अगली कार्यवाही की गई, तब कहीं जाकर यहां हालात सामान्य किया जा सका।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.