April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* पसान पीएचसी से गैरमौजूद रहने पर कार्यवाही
* वॉर्ड ब्वाय के भरोसे चल रहा था अस्पताल
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान के डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग ने शोकॉज नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। रात के वक्त अस्पताल से मौजूद नहीं रहने के लिए यह कार्यवाही की गई है। इतना ही नहीं एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी को भी नोटिस भेजा गया है। दोनों के ऊपर अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करने का आरोप है।
बताया जा रहा है, दो दिन पहले सांप काटने के एक मामले के साथ ही छात्रावास में रहने वाले दो बच्चों के पैर में मरे हुए सांप का अंश चुभ गया था। दोनों ही मामलों में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से गैरमौजूद थे। केवल वॉर्ड ब्वॉय ही मौजूद था। ऐसे मे परिजनों ने विरोध किया और इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्यवाही की गयी।​​​​​​
सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान के डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी जांच के बाद नोटिस जारी किया जाएगा।
* सांप काटने सहित कई मौसमी बीमारियां हो रही
स्वास्थ्य अधिकारी ने यह भी बताया कि जिस तरह से सांप काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा मलेरिया, डायरिया और डेंगू जैसे बीमारियां फैल रही है। इसे लेकर कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर डॉक्टर अन्य स्टाफ जिनकी ड्यूटी है उन्हें उपस्थित रहना अनिवार्य है, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी I
* बीमारियों की निगरानी की जरुरत, कराया जा रहा सर्वे
स्वास्थ्य अधिकारी ने यह भी बताएं कि ग्रामीण क्षेत्र में इन दोनों बीमारी का प्रकोप ज्यादा है। ऐसे में उन्हें सतत निगरानी की जरूरत है। इसके अलावा मितानिनों को भी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे करने दिशा-निर्देश दिए गए है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.