कोरबा नशे का सेवन व अवैध कारोबार पर सजग कोरबा के तहत कटघोरा पुलिस का सघन अभियान अनवरत जारी
1 min read



* चकचकवा पहाड़ बायपास में नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कथित आरोपी से प्राप्त जानकारी पर की गयी कार्यवाही
* 08 अन्य अवैध नशे में लिप्त कथित आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
* सभी को किया गया जेल दाखिल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में नशा के अवैध सेवन व कारोबार पर लगातार अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कटघोरा थाना के द्वारा 24 जुलाई को 4320 नशीली दवा के साथ चकचकवा पहाड़ बायपास कटघोरा से कथित आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा किस किस को नशीली दवा बेचा जाता है।
उसके बताए अनुसार कटघोरा पुलिस द्वारा सूचना तस्दीक करने पर 8 अन्य अवैध नशे में लिप्त कथित आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी। इन सभी कथित आरोपियों को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, सायबर सेल, कटघोरा थाना आरक्षक महेंद्र चन्द्रा, आरक्षक रमेश कश्यप का अहम योगदान रहा।


