February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा    सावन आते ही महिलाओं में सावन उत्सव मनाने की धूम रहती है।श्री हित सहचरी सेवा समिति ने धूमधाम से सावन उत्सव मनाया। श्री हित सहचारी सेवा समिति की संचालिका नीरू राय ने बताया हर वर्ष इसी तरह हमारे द्वारा सावन सुंदरी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। जिसमे महिलाएं पूरी हरे परिवेश में नजर आती है। सावन उत्सव मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहती है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नृत्य, गीत ,अंताक्षरी सहित विभिन्न प्रतियोगी गेम शामिल रहे।

जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। और सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति करने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें सावन रानी का ख़िताब हासिल करी प्रियंका वर्मा, दूसरे स्थान पर आई कुमुद तिवारी तीसरे स्थान पर आई रीना जायसवाल,

इसके साथ ही सावन सुंदरी का ख़िताब हासिल कर मंजुलता गुप्ता और दूसरे स्थान पर गुड़िया सिंह और तीसरी प्रियंका सिन्हा के साथ ही सावन परी का ख़िताब हासिल की,स्मृति साहू दूसरे स्थान पर सोनू तीसरी… अनु मौर्य

 

उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान अनेकों प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया संचालिका नीरू राय ने कहा की सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्राकृतिक छठा के साथ वातावरण भी खुशनुमा रहता है। जिसकी खुशी हम सब मिलकर मानते है।

पिछले कुछ वर्षों से इसी प्रकार विभिन्न आयोजन कर सावन सुंदरी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय महिला मंडल की अध्यक्ष उमा बंसल, पंजाबी महिला मंडल अध्यक्ष ममता वासन और गुप्ता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित रही जिनमें मुख्य रूप से नीरू राय, मीनू शर्मा,मंजूलता साहू, दमयंती सिंह, रूपल मन्ना, तुलसी मौर्य, पूनम मिश्रा, सपना मिश्रा, अनीता राव,प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, आशा पांडे, मीना ठाकुर, अंजना सिंह , किरण सिंह, राजश्री पांडे, श्वेता दुबे, आभा प्रसाद, प्रियंका सिंह,रजनी श्रीवास्तव, भावना सरकार, रितु श्रीवास्तव, विनीता सिंह,गुड़िया सिंह, नेहा सिन्हा सहित कॉलोनी की अनेक महिलाएं शामिल हुई

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.