April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  वार्ड क्रमांक 35 के हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन में स्थानीय वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण करने नगर पालिक निगम द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा नामक शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल लोगों की समस्याएं सुनने एवं उनके आवेदन में सहयोग करते नजर आए। शिविर के प्रति जागरूकता दिखाते हुए बड़ी संख्या में वार्ड वासी अपनी समस्याओं के साथ आवेदन करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान निगम के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया।
मंच से सभी को संबोधित करते हुए हितानंद अग्रवाल ने कहा की इस प्रकार के शिविर लगाना जनता के लिए काफी हितकर है। इस तरह काफी कुछ ऐसी समस्याएं जो यदा-कदा किसी के नजर में नहीं आती उनका भी इस शिविर के माध्यम से निराकरण हो जाता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नाथ, उपयुक्त त्रिवेदी, पूर्व एल्डरमैन सत्येंद्र दुबे, रविंद्र सोन, पूर्व एल्डरमैन अनिल मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना रुणीजा, मंदाकिनी त्रिपाठी, पी.एल. सोनी, के.एन. सेठ, माया दुबे, मंजू कश्यप, दीपाली विश्वास, नूतन वर्मा, डीलेंद्र यादव, राजा एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.