February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के रिसदी चौक पर संचालित बाल संप्रेक्षण गृह से दो अपचारी बालक फरार हो गए है। बताया जा रहा हैं की ड्युटी पर तैनात नगर सेना के जवानों को चकमा देकर दोनों फरार हो गए हैं। इस मामले में जवानों की लापरवाही भी सामने आने की बात कही जा रही हैं। अपचारी बालकों के भागने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। मारपीट और चोरी के मामले में दो अपचारी बालक बाल संप्रेक्षण गृह में थे, जो नवागढ़ और बलौदाबाजार के निवासी बताये जा रहे हैं।
उक्त घटना की जानकारी सिविल लाईन पुलिस को दे दी गई है वहीं महिला और बाल विकास के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया, कि संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है और आगे की जांच जारी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.