July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत की प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के द्वारा कोरबा जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर कमला देवी बरेठ को नियुक्ति प्रदान की हैं। कमला देवी बरेठ वर्तमान में पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य का दायित्व भी बांकीमोंगरा क्षेत्र से निर्वहन कर रही हैं।
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकर हिस्सा लेने वाली कमला देवी बरेठ को कोरबा जिला का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के साथ ही उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, संरक्षक तुलसी कौशिक (निज सहायक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय), प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, उपाध्यक्ष लेख राम निर्मलकर व प्रदेश महामंत्री सुरेश निर्मलकर ने अपेक्षा जाहिर की है कि उक्त पद पर सदैव सजगता, तत्परता, पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए संस्था और समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इन्होंने नियुक्ति का प्रमाण पत्र श्रीमती बरेठ को प्रदान किया।
नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमला देवी बरेठ ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि संगठन से मिले जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और सदस्यों के सहयोग से समाज को ऊंचाई प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.