July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल  दंतेवाड़ा   आज भाजपा कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में 25 जून आपातकाल काला दिवस के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन से गौतम गोलछा उपस्थित हुए | गौतम गोलछा ने कहा की वर्ष 1975 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई और असंख्य लोगों को जेल में डाल दिया गया था।21 महीना का ये आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है | प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए वक्ता गौतम गोलछा ने कहा की कांग्रेस की दमनकारी नीतियों,सत्ता पिपाशा व तानाशाही मानसिकता ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र के ऊपर कभी ना मिटने वाला धब्बा लगाया था।

रातों रात लाखों निरअपराध लोगों को जेलों में ठूँस दिया,प्रेस की आज़ादी पर ताला लगा दिया,लोगों की अभिव्यक्ति की आज़ादी छीन ली। देशहित से ऊपर एक परिवार एक व्यक्ति के अहंकार को रखा गया।आपातकाल के विरुद्ध लाखों लोगों ने आंदोलन किया था। देशभर में युवाओं, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारियां देनी पड़ी थीं। देश आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले और यातनाएँ सह कर कांग्रेस की दमनकारी नीतियों का मुखर विरोध करने वाले लोकतंत्र के सभी प्रहरियों के प्रति अपनी कृतज्ञता समर्पित करता है।आपातकाल के विरुद्ध उठी हर आवाज़ को मैं नमन करता हूँ।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान ने किया एवं आभार व्यक्त पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गीदम अभिलाष तिवारी ने किया | इस दौरान समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.