February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा वन मंडल में हाथियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार 10 हाथियों का झुंड ग्राम पसरखेत से आगे बढ़कर कोरबा रेंज के दरगा पहुंच गया। हाथियों ने ग्राम बताती में बाड़ी के फेंसिंग को तोड़ते हुए केले और सब्जी की फसल को चौपट कर दिया।
बताया जा रहा हैं की तीन हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल से कुदमुरा रेंज के ग्राम चचिया पहुंच गए है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। कटघोरा वन मंडल के 48 हाथी फिलहाल शांत है। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद हाथी अब जगह बदलने लगे हैं। ग्राम पसरखेत में घूम रहे 10 हाथी भोजन की तलाश में बाड़ी में घुसकर फसल को चौपट कर रहे हैं। ग्राम बताती में हाथियों ने केले की फसल को चौपट कर दिया। इसके बाद आगे ग्राम दरगा तक पहुंच गए। यह कोरबा रेंज में आता है। तीन हाथी ग्राम चचिया के पास जंगल में घूम रहे हैं।
कटघोरा वन मंडल के 48 हाथी अलग-अलग रेंज में डेरा जमाए हुए हैं। एतमानगर रेंज में 26 हाथियों का झुंड कोदवारी के जंगल में है। केंदई रेंज में भी 9 हाथियों का झूंड घूम रहा है। 13 हाथी जटगा रेंज में एक सप्ताह से घूम रहे हैं। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है। रेंजर देवदत्त खांडे ने बताया कि हाथी अभी अधिकांश समय जंगल में रह रहे हैं। इसके बाद भी आसपास गांव के लोगों को सतर्क कर दिया है, हाथियों की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें लगी हुई हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.