July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देशों के पालन हेतु 23 जून को कुल 3 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। जिसमे थाना कटघोरा, कोतवाली और सिविल लाइन से 01-01 गुम इंसान/बालिका को दस्तयाब किया गया।
नाबालिगों के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है, अतः प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 363 भादवि के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया जाता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी हेतु तत्काल प्रयास किया जाता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2024 में अभी तक कुल 306 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है, जिसमे 65 पुरुष, 153 महिला, 17 बालक एवं 71 बालिकाएं हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.