July 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* अधिकारियों से जल्द काम शुरु करने की मांग
त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिले के वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बरसाती नालों का औचक दौरा कर लोगों की समस्या सुनी। इस पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
वार्ड 16 कोहड़िया के कुछ बस्ती हसदेव नदी के तट से लगे हुए हैं। निचली बस्ती होने के कारण बरसाती पानी के भराव होने की समस्या बढ़ जाती है। निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में जलभराव की संभावना बनी रहती है। इस पर पार्षद श्री देवांगन ने तत्काल अवरुद्ध नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून सीजन में नियमित तौर पर सफाई के निर्देश दिए।
पार्षद श्री देवांगन ने बताया कि बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों से लोग परेशान हैं। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा जगह जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। अब तक निगम ने फॉगिंग मशीन से छिड़काव शुरु नहीं किया है। दरअसल निगम की फॉगिंग मशीन बंद पड़ी है। अब तक इसका मेंटनेंस नहीं किया जा सका है। पार्षद ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.