February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

त्रिनेत्र टइम्स     कोरबा। प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर शादीशुदा प्रेमी बेवा प्रेमिका को धोखा देकर फरार हो गया है। प्रेमी ने उसके नाम पर 1 लाख 20 हजार का लोन भी ले लिया है। जिसके तकादा से वह परेशान है। सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत निवासी पीडि़ता के पति की मृत्यु लगभग 10 वर्ष पहले होने के पश्चात से वह अकेले जीवन यापन कर रही थी। आरोपी किशन सिंह निवासी तुलसीनगर, उसे काम लगवा दूँगा कहकर घर आना-जाना करने लगा। अपने बातों में फंसा कर आज से लगभग 10 माह पहले विवाह करुंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाया। पीडि़ता के मना करने व शादी नहीं करने की बात पर भी काम में लगवा देने और विवाह करके अच्छे से सुख पूर्वक रखने का झांसा दिया। काम में लगाने की बात पर इलेक्ट्रानिक दुकान में काम लगवाया था जहां से 2 माह के बाद छुड़वा दिया। खर्चा उठाउंगा, तुम्हे काम करने की आवश्यकता नहीं है कहकर काम पर जाने नहीं दिया।शादी करने की बात पर कहा कि मेरे पास अभी पैसा नहीं है, तुम्हारे नाम से लोन ले लेते हैं और उसके बाद शादी कर लेंगे। पीडि़ता के नाम से 3 लोन कुल 1 लाख 20 हजार रुपये 3 कम्पनियों से लिया और अपने पास रखकर शराब व अन्य खर्च में लगा दिया। शादी की बात पर कोर्ट में जाकर कुछ पेपर में साईन कराया और कहा कि विवाह हो गया है। इसके बाद घर में कुछ दिन आना-जाना किया और फिर फरार हो गया। लिये गये लोन की रिकवरी के लिए पीडि़ता के घर पर लोन कम्पनी वाले बार-बार आ रहे हैं। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि किशन की पूर्व में भी एक पत्नी है। फिलहाल पीडि़ता की रिपोर्ट पर किशन सिंह के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर थाना में धारा 376(2)(एन) आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.