February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* कुल 40 वाहनो पर की गई कार्यवाही
* कुल 56 हज़ार का समन शुल्क किया गया वसूल
* वर्ष 2023 में की गई कुल कार्यवाही से इस वर्ष अब तक 144% की वृद्धि दर्ज
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों पर पेट्रोलिंग की गयी। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के पुलिस के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर सख्त कार्यवाही की गयी।
जिले में हुई इस सख्त कार्यवाही के अंतर्गत 22 जून को कुल 40 ओवर स्पीड गाड़ियों पर चलानी कार्यवाही की गई और कुल 56000 समन शुल्क जमा कराया गया। वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 थी और इस वर्ष 5 1/2 माह में ही 179 कार्यवाही कर ली गई है जो लगभग 144% प्रतिशत की वृद्धि है। इनसे अब तक 1 लाख 68 हज़ार समन शुल्क वसूला गया।
कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक-चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया। गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गयी। लगातार हो रही दुर्घटना में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों की जांच की गयी और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाये, ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.