July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   विगत दिनों जो घटनाक्रम नगर पालिक निगम कोरबा में घटित हुई है, उससे यह साबित होता है कि इंजीनियरों द्वारा ठेकेदारों को बेवजह प्रताड़ित किया जाता है। समय पर बिल नहीं बनाया जाता है तथा अनावश्यक परेशान किया जाता है।

अपनी परेशानियों को लेकर हमारे ठेकेदार साथियों द्वारा आपसे सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से कई बार आपके कार्यालय में मिल कर चर्चा की गई तथा आपने तुरंत फोन लगाकर निराकरण करने के लिए अधिकारियों कहा लेकिन कई अधिकारियों की समस्या का निराकरण करने में कोई भी रुचि नहीं दिखाई देती है, जिससे ठेकेदार को आत्महत्या करने तक की नौबत निर्मित हो जाती है।

साथ ही ये भी देखा जा रहा है की कुछ दिनों से आपके कक्ष में बिल भुगतान हेतु गई फाइलों का भी निपाटन नही हो रहा है, किए गए कार्यों का भुगतान समय पर ना मिलने से ठेकेदारों में परेशानियां व्याप्त है।
अगर ऐसे ही हालात रहे तो निगम के कई अन्य अधिकारियों की भी वास्तविकता सामने आने की संभावना है, जिससे नगर निगम कोरबा की छवि धूमिल हो सकती है।

अतः आपसे निवेदन है की सभी फाइलों का भुगतान तत्काल करवाएं और बहुत से ठेकेदारों की पुरानी फाइलें भी हैं जो बिना किसी कारण के अधिकारियों के द्वारा रोक के रखी गई है उनका भी भुगतान विगत 10 दिनों के अंदर किया जाए अन्यथा ठेकेदार संघ द्वारा अपने हक के लिए आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आपकी और आपके विभाग की होगी।

 

असलम खान
अध्यक्ष, ठेकेदार संघ
नगर पालिक निगम, कोरबा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.