कोरबा जिला पुलिस के द्वारा तीन दिन में विशेष अभियान चलाकर कुल 40 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत की कार्यवाही



* पुलिस के द्वारा तीन दिन में अवैध मादक द्रव्य पदार्थो कार्यवाही करते हुए 40 प्रकरणों में कुल 555 लीटर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ (कच्ची महुआ शराब) किया जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार जिला पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी कड़ी में 19 से 21 जून को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, अवैध मादक द्रव्य पदार्थ एवं अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।
कोरबा पुलिस के द्वारा “सजग कोरबा” के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ पर कार्यवाही करते हुए पहले दिन में 20 प्रकरणों में कुल 231 लीटर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ (कच्ची महुआ शराब) जब्त किया गया। दूसरे दिन 12 प्रकरणों में कुल 132 लीटर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ (कच्ची महुआ शराब) एवं तीसरे दिन 8 प्रकरणों में कुल 192 लीटर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ (कच्ची महुआ शराब) जब्त किया गया। इस प्रकार तीन दिवस के अभियान में कुल 40 प्रकरण में 555 लीटर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ (कच्ची महुआ शराब) जब्त किया गया एवं 40 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 378 प्रकरणों में कुल 5978 लीटर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ (कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब) जब्त किया गया।
इस तीन दिवसीय अभियान में सभी थाना/चौकी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दीपका थाने के द्वारा सबसे ज़्यादा 160 लीटर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ जब्त कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

