August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा शहर के हृदयस्थल में जर्जर हो चुके नगर कोतवाली का निर्माण और विकास कराये जाने संबंधी वार्ड-11 नई बस्ती के पार्षद दिनेश सोनी ने 21 जून योग दिवस पर कोरबा प्रवास पर आये उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपा है।
पार्षद दिनेश सोनी ने उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव को बताया कि वार्ड-11 में वर्षों पुराना नगर कोतवाली कार्यालय व कालोनी स्थित है। आवासीय कालोनी काफी जर्जर हो चुकी है और उक्त अनुपयोगी हो चुके कालोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने पर भी अधिकारी/कर्मचारी मजबूरी में निवास कर रहे हैं।
पार्षद श्री सोनी ने प्रभारी मंत्री श्री साव से आग्रह किया कि अनुपयोगी हो चुके कालोनी को अवलोकन/निरीक्षण कर पुन:निर्माण एवं विकास कराये जाने हेतु उचित पहल की जाए। श्री सोनी ने बताया कि इससे पहले भी वे लगातार कई मौकों पर शासन-प्रशासन का ध्यान इस विषय पर आकृष्ट कराते रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा की नगर कोतवाली परिसर में काफी विशाल भूमि स्थित है जिसका वर्तमान विकास के दौर में सदुपयोग किया जाना आवश्यक है। यहां बेहतर कालोनी और अन्य विकास कार्य कराये जाने के साथ-साथ संसाधनों का सुदृढ़ीकरण कराने की आवश्यकता मासूस की जा रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.