February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  हर नदी का हो सम्मान, हम पूजे मां गंगा समान, इस ध्येय के साथ नमामि हसदेव के द्वारा हसदेव नदी के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने तथा नदी के घाट का सौन्दर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है।
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर माह की पूर्णिमा पर हसदेव आरती, प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह 11 बजे बैठक और तीसरे रविवार को सुबह 6.30 बजे घाट की साफ-सफाई की जाती है। पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 22 जून को शाम 6 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती की जाएगी। मुख्य यजमान कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, कपिलेश्वरनाथ महिला मंडल की संयोजक सुधा झा, हरिकिशन शिक्षा सेवा समिति के सचिव सुखविंदर सिंह धंजल एवं शिवम आटोमोटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर शिव पाण्डेय होंगे। नमामि हसदेव परिवार ने आरती में नगरवासियों से शामिल होने का आह्वान किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.