July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो जिला कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया की योग, प्राणायाम की जननी भारतवर्ष है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को हमारे देश सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग को आम लोगों तक पहुंचाया, जिससे व्यक्ति तन से मन से मजबूत हो सके। युवा मोर्चा को भी जिम्मेदारी मिली की सभी कार्यकर्ता अपने निवास अथवा किसी स्थान पर एकत्रित हो योगाभ्यास करें, इसलिए कोरबा के गौ माता चौक उद्यान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।

उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ. नागेंद्र शर्मा, राजू प्रजापति, भाजयुमो जिला प्रभारी राहुल शर्राफ, अ.जा. मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, बृजेश यादव, दिनेश तिवारी, राजा यादव, राजेश लहरे, ईश्वर पटेल, रामावतार पटेल, दीनदयाल पटेल सहित अन्य साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.