July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  रायपुर,। छत्तीसगढ़ कोल स्कैम केस में EOW ने मंगलवार को 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए पांचों आरोपी जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करते थे। ED की जांच में भी इन आरोपियों का नाम सामने आया था।

EOW ने सभी को मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया और 14 दिन की रिमांड के लिए आवेदन लगाया। इसके बाद कोर्ट ने पांचों आरोपियों को कोर्ट ने 5 दिन की EOW की रिमांड पर सौंप दिया है। अब आरोपियों से 22 जून तक पूछताछ होगी।

EOW ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवाल शामिल हैं। आरोप है कि पांचों रायपुर, कोरबा, सूरजपुर में रहकर गैंग के लिए कोल लेवी का काम करते थे। EOW ने 14 दिन की रिमांड मांगी है।

वहीं दूसरी ओर कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, निलंबित IAS समीर विश्नोई, रानू साहू और सौम्या चौरसिया को भी कोर्ट में पेश किया गया। इन सभी की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फिर 1 जुलाई तक सभी को जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में 570 करोड़ के कोल लेवी वसूली मामले में EOW की टीम ह 2 आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 13 जून को EOW ने बिलासपुर और कोरबा के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को 14 जून को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश कर 20 जून तक पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ED की रेड में सामने आया था। दावा है कि, कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था। खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.