July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* भीषण गर्मी में हुआ लोगो का जीना मुहाल
* कलेक्ट्रेट कूच करने की तैयारी में आक्रोशित जन
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जिले में चली हवा में विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर आ गिरे। जिससे कई बिजली के खंभे टूट गए। भीषण गर्मी में बिजली न होने की वजह से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी।
26 घंटे बाद किसी तरह बिजली चालू की गई, लेकिन आधा घंटे के भीतर ही ट्रांसफार्मर केबल जल गया। जिसकी वजह से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को भी 10 हजार से अधिक ग्रामीणों को रातभर जागना पड़ा। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की लापरवाही एवं शासन-प्रशासन की उदासीनता से निराश एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कूच करने का मन बनाया है।
जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में गुरुवार की शाम चली हवा ने ऐसा कहर बरपाया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यहां गुरुवार शाम 5 बजे से बिजली प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरपाली, तुमान फीडर में उच्च अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। विद्युत वितरण केंद्र बरपाली में पदस्थ अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते। उन्हें जब कहीं बिजली खराब होने की सूचना दी जाती है तो वे इसे भी अनसुना कर देते हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.