July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल के निहारिका क्षेत्र के खोमचा कारोबार से जुड़े लोगों को गढ़ कलेवा में जाना ही होगा। यह लोग ओपन थिएटर में अपना कारोबार संचालित कर रहे थे। जबकि नगर निगम ने नजदीक में ही गढ़ कलेवा को बेहतर कर दिया है और अब सभी को वहां भेजने की प्लानिंग है।
कुछ दिनों से खोमचा कारोबारी गढ़ कलेवा में खुद को शिफ्ट किए जाने की कोशिश का विरोध कर रहे थे और अपने व्यवसाय को बंद कर दिया था। जबकि नगर निगम की ओर से कई लाख रुपए खर्च करने के साथ गढ़ कलेवा को ठीक कर लिया गया। निगम की ओर से मौके पर सभी जरूरी तैयारी करने के साथ आगे की प्रक्रिया की जा रही हैं। उसके द्वारा संबंधित लोगों को कहा गया है कि वह अपना व्यवसाय इस जगह पर करें। अब जबकि सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत कामकाज लगभग पूरा हो गया है ऐसे में ओपन थिएटर के पास काफी समय से जमे हुए व्यवसाययों को नई जगह पर जाना होगा। इनकी संख्या लगभग 100 है। इनमें अलग-अलग श्रेणी के व्यवसाय करने वाले लोग शामिल हैं जो जीविकोपार्जन के लिए इस काम को अपनाए हुए हैं। इन सभी लोगों ने नई जगह पर जाने का विरोध करते हुए 4 दिन से चौपाटी इलाके में दुकान नहीं खोली। यूनियन ने यह सोचकर विरोध जारी रखा की यह सब करने से अधिकारी अपने विचार को बदल देंगे और राहत देने के बारे में सोचेंगे लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
बताया जाता है कि ओपन थिएटर के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर कई ऐसी दुकान सुबह से शाम तक लग रही है जिनके कारण यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और कई प्रकार की समस्याओं से सामना भी करना पड़ रहा है। कई अवसर पर अभियान चलाने और चेतावनी देने के बावजूद इसका कोई असर नहीं हुआ। संकुचित होते रास्ते पर हादसे भी हो रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण चौपाटी को नई जगह पर स्थानांतरित करना ही विकल्प बन गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.