कोरबा 84 वोट पाकर कोरबा प्रेस क्लब अध्य्क्ष बने राजेन्द्र जायसवाल



* प्रेस क्लब के सचिव नागेंद्र श्रीवास, संरक्षक मनोज शर्मा और उपाध्यक्ष बने रामेश्वर ठाकुर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा प्रेस क्लब की वर्ष 2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी गठन हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत 13 जून गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया प्रेस क्लब तिलक भवन में संपन्न हुई। जिसमें सुबह 10 बजे के पश्चात मतदान संपन्न कराया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने अपने सहयोगियों सौरभ अग्रवाल और नेहा अग्रवाल के साथ मिलकर सुचारू और शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराया। जिसमें कुल 172 सदस्यों में से 168 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान उपरांत मतगणना की कार्यवाही प्रारंभ हुई। जिसमे सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य का परिणाम घोषित हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के 9 उम्मीदवारों में से राजकुमार शाह 69, शेख असलम 61, नीलम पड़वा 51 मतों से विजयी निर्वाचित हुए।
इसी प्रकार संरक्षक मनोज शर्मा 87, अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल 84, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर 67, सह सचिव रघुनंदन सोनी 75, सचिव नागेंद्र श्रीवास 120, कोषाध्यक्ष ई. जयंत 88 मत से निर्वाचित घोषित हुए हैं।

