February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में नीति आयोग दिल्ली से शिवम मिश्रा (यंग प्रोफेशनल) द्वारा आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी-उपरोड़ा एवं कोरबा जनपद में चल रहे आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य-कुपोषण, कृषि, पशुपालन से संबंधित सूचकों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं संबंधित विभागों से समन्वय कर कमियों को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अरविंद लकड़ा रूर्बन विशेषज्ञ, ब्लॉक फेलो तथा पिरामल फाउन्डेशन के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक उपरांत टीम के द्वारा ग्राम पंचायत दोंदरो का दौरा किया गया, जहां महिला स्व-सहायता समूहों, बैंक सखी इत्यादि की उपस्थिति में समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों, बाजार की उपलब्धि, आय-व्यय एवं इससे संबंधित चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की गई तथा समस्याओं के निराकरण के सुझाव दिए गए।
इसके पश्चात् विकासखंड कोरबा के गढ़-उपरोड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया, इस दौरान वहां उपस्थित सी.एच.ओ. एवं आर.एच.ओ. के साथ संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भवती महिलाओं के नियमित जांच एवं टी.बी. इत्यादि की अद्यतन जानकारी से टीम को अवगत कराया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिला के घर जाकर उचित पोषण-बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.