August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जनपद के ग्राम पंचायत डोकरमना के आश्रित ग्राम तेलारबहर में संचालित विद्यालय को बीते शैक्षणिक सत्र से बंद कर दिया है। विद्यार्थियो की दाखिल संख्या कम होने का कारण बताते हुए शिक्षा विभाग के इस निर्णय से गांव के 35 विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित हो गया हैं।
कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणो ने कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत से विद्यालय फिर शुरू कराने की मांग रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम तेलारबहार से ग्राम डोकरमना की दूरी पांच किलोमीटर है। प्राथमिक शाला के अधिकांश विद्यार्थी प्रतिदिन इतनी लंबी दूरी चल कर विद्यालय नहीं जा पाते। ग्राम में अभी तक स्कूल भवन की सुविधा नहीं है। शिक्षा विभाग की ओर बीते वर्ष विद्यालय एक निजी भवन में की गई थी। विद्यार्थियों की संख्या कम होने का कारण बताते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालय बंद कर दिया है। गांव में पहुंच मार्ग की भी कमी है। वर्षाकाल में विद्यार्थियों को स्कूल जाना बंद हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है विद्यालय की सुविधा नहीं होने से बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित है। शिकायत लेकर कलेक्टोरेट पहुंचने वालों में सरपंच शोभनाथ सहित खासी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.