February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर रेंज अंतर्गत कटमोगरा क्षेत्र में घूम रहे 18 हाथियों के दल में शामिल एक दंतैल हाथी गत रात्रि एक ग्रामीण के घर में रखे महुआ की सुगंध पाकर मदमस्त हो गया और गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दंतैल ने महुआ पास रखने वाले ग्रामीण सहित चार अन्य लोगों के मकान तोड़ दिए इतना ही नही कुछ ग्रामीणों के बाड़ी में घुस कर वहां लगे आम, केला, सब्जी के पौधो को भी तहस-नहस कर दिया।
दंतैल का उत्पात रात भर चला इस दौरान दंतैल को नियंत्रित करने व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए रेंजर देवदत खांडे सहित उनका स्टाफ संपूर्ण रात्रि गांव में डेट रहे। रेंजर व उनके स्टाफ पर भी दंतैल ने हमला करने की कोशिश की, जिस पर उन्होने भाग कर अपनी जान बचायी। सुबह होने पर दंतैल बस्ती से निकला और जंगल पहुंचकर झुंड में शामिल हो गया। स्टाफ द्वारा जब जब दंतैल को खदेडने की कोशिश की गई तो उलटा वह हमलावर होकर स्टाफ को मारने के लिए दौड़ा।
एतमा नगर रेंज में 18 हाथियों का दल काफी दिनों ने विचरण कर रहा है। यह दल हाल ही में कटमोगरा पहुंचा है। जिस ग्रामीणों के मकान दंतैल ने ढाहाया है। उसमें रामसिंह, धर्मसिंह व शांति बाई, आदि शामिल है। जिनके घरों को दंतैल ने तहस-नहस कर दिया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.