July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा वनमंडल के कुदमुरा परिक्षेत्र के ग्राम गिरारी के पास महिला यादो बाई कँवर पति बिरीक्ष राम कँवर की हाथी द्वारा हमले से मृत्यु हो गयी है। बताया जा रहा हैं की अर्ध रात्रि 2:30 बजे लोनर धरमजयगढ़ वनमंडल से मांड नदी को पार कर कुदमुरा में प्रवेश किया, जिससे उक्त घटना घटित हुई।
उक्त घटना आज सुबह लगभग 7:30 बजे घटित हुई जब यादो बाई और बिरीक्ष राम पति पत्नी धान बीज खरीदी के लिए अपने ग्राम बासीन से ग्राम गिरारी पैदल जा रहे थे। रास्ते मे पति ने लोनर हाथी को देखकर पुलिया के नीचे आकर छुपा और अपनी पत्नी को पुलिया की तरफ आने के लिए कहा पर यादो बाई घबराहट में जंगल की ओर भागने लगी परंतु अपनी जान नही बचा पाई। घटना स्थल पर वन अमला, पुलिस दल और एम्बुलेंस पहुंची। पुलिस दल द्वारा शव परीक्षण किया जिसके उपरांत एम्बुलेंस में मृतक का पोस्टमार्टम हेतु करतला लाया गया, पोस्टमार्टम पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंपा गया। शासन के प्रावधान अंतर्गत मृतक के परिवार को सहायता राशि के रूप में 600000/- दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत कुदमुरा रेंजर द्वारा तत्कालिक सहायता राशि 25000 रुपए मृतक महिला के पति बिरीक्ष राम और परिवार को प्रदान किया गया।
बताया जा रहा हैं की लोनर हाथी घटना उपरांत धरमजयगढ़ वनमंडल की ओर मांड नदी के निकट चला गया है। आस पास क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को सूचित किया गया। वर्तमान में कोरबा वनमंडल में हाथियों का एक दल जिसमे 7 हाथी है जो लबेद गांव में विचरण कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.