कोरबा गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर हुआ पाठ



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र कुसमुंडा नगर के गुरुद्वारे में सुखमणि साहिब का पाठ हुआ। गुरुजी की याद में छबील लगाई गई। जिसमें लोगों को चना और शरबत का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को संदेश दिया गया, कि सेवा में लगे रहने से ही जीवन में सच्चा आनंद मिलता है, इसी कारण हर साल आज ही के दिन उनका शहीदी दिवस मनाया जाता है वह सिखों के पांचवे गुरु थे उन्होंने अपना जीवन धर्म और लोगों की सेवा मैं बलिदान कर दिया, वे दिन-रात संगत संगत की सेवा में लगे रहते थे। वह सभी धर्म को एक समान दृष्टि से देखते थे।

