August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा शहर के एक ठेकेदार ने रायपुर के एनजीओ पर रकम लगाने पर अच्छी आय होने का झांसा देकर 12 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने का आरोप लगाया हैं। मामले में पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोरबा शहर के सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बाजार निवासी एक ठेकेदार है। उसने आरोप लगाते हुए बताया की वह अपने काम से अगस्त 2023 में रायपुर गया था। यहां उसके एक दोस्त ने एनजीओ में कार्य करने वाले एक व्यक्ति से मिलवाया। उसने एनजीओ का काम मिलने और उससे अच्छी खासी कमाई होने का झांसा दिया। मैं उसकी बातों पर भरोसा कर उसे 6 लाख का भुगतान कर दिया। बाकी रकम मांगने पर उक्त ठेकेदार ने अलग-अलग तिथि में कथित आरोपी को रकम देने की बात कही। उसने आरोप लगाते हुए कहा की कुछ माह के भीतर ही उसने झांसे में लेकर 12 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.