July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा अंचल के निहारिका क्षेत्र में काम से घर लौट रहे पैदल पथिक इंजीनियर के हाथ से बाइक सवार दो नकाबपोश मोबाइल छीनकर ले गए।
बताया जा रहा हैं की अंचल के एम.पी. नगर एरिया एक्सटेंशन निवासी अष्टमी कुमार रूप बालको प्लांट में एक प्रबंधन में निजी कंपनी में इंजीनियर है। वह काम करने के बाद अपने साथी कर्मचारी के साथ कार से घर वापस लौट रहा था। रात लगभग 9 बजे घंटाघर चौक पर उतरकर प्रार्थी हेलीपेड रोड की ओर किराना सामान लेने पैदल गया। वह अपने मोबाइल से बातचीत करते हुए पैदल चल रहा था कि इस दौरान पीछे से तेज बाइक सवार उसके करीब पहुंचे। बाइक में दो नकाबपोश बैठे थे, जिन्होंने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वे घंटापर चौक से बुधवारी बाजार की ओर भाग गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.