July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* नगर निगम के नलों में नहीं आ रहा पानी
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिलान्तर्गत दर्री क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 44 स्थित प्रेम नगर में पिछले 15 दिनों से नगर निगम के पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वे बस्ती में स्थित एक हैंड पंप के पानी से अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा कर रहे हैं।
बस्ती वासियों ने बताया कि 15 दिन पूर्व कोहाडिया के पास मुख्य पाइप लाइन में समस्या आ गई थी इसके बाद से बस्ती में पानी की सप्लाई लगभग बंद हो गई है। लोगों ने बताया कि कई बार मौखिक शिकायत करने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है।
इस मामले में नगर निगम के अधिकारी का कहना हैं की इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं हैं, लेकिन अगर कुछ समस्या है तो कल सुबह ही इसे दुरुस्त कर कर पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से बस्ती में चालू की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.