August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* चैंबर ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली के पदाधिकारियों से भी करेंगे मुलाकात
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन रविवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
शनिवार की दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रविवार की शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सोमवार की सुबह चैंबर ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। सोमवार की दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली विमानतल से रायपुर के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के साथ कोरबा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार भी शामिल होंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.