July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* उप पंजीयक कार्यालय से लगा है एसडीएम-तहसील कार्यालय
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत उप पंजीयक कार्यालय परिसर में 6 नग पंखो की चोरी हो गई हैं। 1 माह के भीतर 2 चोरियों ने पंजीयक दफ्तर के प्रति असुरक्षा का भाव बढा दिया है। इसी परिसर से लगकर एसडीएम व तहसील कार्यालय भी है।
उप पंजीयक कार्यालय परिसर में स्टांप वेंडर एवं दस्तावेज लेखक कक्ष में 3 मई को गेट तोड़कर 6 नग सीलिंग पंखों की चोरी हुई है। इसके पूर्व अभी मई माह के अंतिम सप्ताह में भी एक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। कई बार इस क्षेत्र में चोरी की घटना हो चुकी हैं। उक्त स्थान में आम जनता के लिए दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर द्वारा पंजीयन से संबंधित दस्तावेज तैयार किया जाता है। उक्त स्थान पर ऐसी घटना होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुरुषोत्तम जायसवाल की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर चोरों की पतासाजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.