July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कटघोरा क्षेत्र में अभियान चला कर भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक तथा ग्रामीण बैंक का औचक निरीक्षण करने के साथ वहां की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा।
बैंको में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने इस दौरान पार्किग में खड़े वाहनों को भी जांच की तथा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुधारने निर्देशित किया, साथ ही आपातकाल समय पर अग्निशमन यंत्र का कैसे प्रयोग करें इसे लेकर बैंक कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी। बैंक के आस-पास संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर तत्काल पुलिस थाना में सूचना देने को कहा गया। बैंक के शाखा प्रबंधक/कर्मचारियों को भी लोगों को जागरूक करने पंपलेट वितरण कर किसानों एवं ग्राहकों को पैसा लेनदेन समय उचित बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.