July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप आज बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेने देवी दरबार पहुंचे,गीदम पहुँचने पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओ ने सांसद महेश कश्यप का गर्मजोशी से आतिशबाजी के साथ भगवा गमछा व पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वगात किया तत्पश्चात सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा पहुंचे जहा विधायक चैतराम अटामी ने नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत कर बधाई दी और साथ में देवी दरबार दर्शन करने पहुंचे |

सांसद महेश कश्यप ने कहा की में समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता व मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हु की मुझ जैसे गरीब साधारण किसान के बेटे पर भरोसा जताया और सांसद बनाया है,में बस्तर का लोकसभा सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए बस्तर के विकास हेतु देश के लोकतंत्र के सबसे बड़ी मंदिर संसद तक बस्तरवासियों की आवाज को सशक्त और सक्रियता के साथ पहुँचाऊँगा | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की पुनः मोदी जी और भाजपा पर भरोसा जताकर जनता ने जो आशीर्वाद दिया है उसके लिये क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हु अब दंतेवाड़ा के पास डबल इंजन की सरकार है जो कमी बस्तर से रह गयी थी वो पूरी करके जनता ने बस्तर लोकसभा के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को विजयी बनाकर आशीर्वाद दिया है,अब क्षेत्र का विकास डबल इंजन होने के कारण तीव्रगति से होगा | इस दौरान भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.