July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में चोरों ने एक मिष्ठान्न व्यवसायी गौरव गुप्ता के घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा हैं की चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रकम सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी किये हैं।
जानकारी के अनुसार पसान क्षेत्र में स्थित गौरव गुप्ता के घर में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोर किचन में सेंधमारी कर पहले भीतर घुसे फिर भारी-भरकम अलमारी को बाहर निकालकर कुछ दूर ले गए फिर उसे बड़े आराम से तोड़ लॉकर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रकम व सोने चांदी के जेवरात चोरी किये हैं।
उक्त घटित घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस डॉग स्कॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच-कार्यवाही की। साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और कुछ साक्ष्य जुटाया। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.