August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबालोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता भाई बहनों सहित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मन्त्रीगण, विधायकों के प्रति आभार जताया है। भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय ने कहा कि चुनाव के शुरुआत से ही मतदान दिवस तक हर कदम पर साथ देने वाले भाजपा के जांबाज साथियों सहित सामाजिक संगठनों, व्यापारी बन्धुओं, सभी समाज के सम्मानीय पदाधिकारी व साथियों ने मेरा साथ दिया है, उन सबके के प्रति सादर आभार व्यक्त करती हूं। सुश्री पाण्डेय ने कहा कि मैं जनादेश को स्वीकार करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा ही प्रतिबद्ध रहूंगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.