July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत कुसमुंडा खदान में एक व्यक्ति की जली हुई लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है की कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफार्मर के नीचे यह शव देखा गया है। शव बुरी तरह से झुलसा हुआ है। खबर के फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट से उसकी पहचान जपेली निवासी कपूरदास के रूप में की गयी हैं। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आगे की कार्यवाई कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.