February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* महिला ने दर्द होने पर किया झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क
* सीएमएचओ ने जांच के दिए आदेश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के ग्राम कोटाद्वारी में गलत इलाज के कारण गर्भवती महिला के 7 महीने के गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो जाने का आरोप लगाया गया हैं। बताया जा रहा हैं की उसकी हालत बिगड़ने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन शिशु को बचाया नहीं जा सका। इस मामले में सीएमएचओ ने जांच के आदेश सेक्टर डॉक्टर को जारी किये हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोटाद्वारी की रहने वाली महिला 7 महीने की गर्भवती थी। अचानक दर्द होने पर उसने पास में रहने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क किया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक एक इंजेक्शन दिए जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई जिस पर परिजनों को अवगत कराया गया।
* गर्भस्थ शिशु को नहीं बचा सके डॉक्टर
आनन-फानन में महिला को कोरबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसकी स्थिति तो जरूर संभाल ली लेकिन महिला के गर्भस्थ शिशु को नहीं बचा सके। सीएमएचओ डॉक्टर एस.एन. केसरी ने बताया कि ग्राम कोटाद्वारी के इस प्रकरण में झोलाछाप डॉक्टर की भूमिका की जानकारी मिली हैं। संबंधित महिला सरकारी चिकित्सालय में नहीं गई थी।
सीएमएचओ ने बताया कि इस मामले में सेक्टर डॉक्टर को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही आसपास की इलाके में सक्रिय ऐसे सभी झोलाछाप डॉक्टर को प्रैक्टिस करने से मना करने के लिए कहा गया है। प्रशासन की ओर से पहले ही इस तरह का सर्कुलर जारी किया गया हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.