कोरबा दादरखुर्द क्षेत्र से युवक हुआ लापता




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल के दादरखुर्द से एक युवक लापता हो गया हैं। उसके बड़े भाई की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि दादरखुर्द दामाद मोहल्ला में तीन भाई और एक बहन साथ में रहते हैं। सोमवार की रात लगभग 8 बजे खाना खाने के बाद छोटा भाई किसी बात पर नाराज हो मार्कशीट, कपड़ा, आधार कार्ड व साइकल लेकर घर से कही चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके भाइयों ने शिवा व अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क किया। लेकिन उसका पता नहीं चला।







