July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत, उचित कार्रवाई की मांग
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार लघु वनोपज सहकारी समिति मुरली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा के फड़ बोईदा (ब) में बीते 14 मई को तेंदूपत्ता खरीदने का कार्य किया गया। फड़ में मौजूद जांचकर्ता एवं फड़ मुंशी ने सभी के पत्ते की जांच कर खरीदा। 121 संग्रहाक परिवार ने अपना तेंदूपत्ता कुल 30 से 35 हजार के फड़ में बेचा। इसकी जानकारी मुंशी ने रजिस्टर में सभी का नाम एवं गड्डियों की संख्या को दर्ज किया।
20 मई को पुन: तेंदूपत्ता खरीदने का कार्य फड़ में किया गया। अब घर-घर जाकर 14 मई को खरीदे तेंदूपत्ता को खराब बताकर पत्ते वापस ले जाने कहा जा रहा हैं। ग्राम बोईदा (ब) फड़ के लोगों ने इस समस्या का हल निकालने एक बैठक आयोजित की। इसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कलेक्टर एवं डीएफओ कटघोरा से इसकी शिकायत की जाएगी। ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं डीएफओ से शिकायत करते हुए तेंदूपत्ता को पुन: खरीदने एवं दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.