July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  : केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक एयर होस्टेस ने लगभग 1 किलो सोना बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| यह सोना एयर होस्टेस ने अपने गुप्तांग (मलाशय) में छुपाए थे और मस्कट से अपने साथ लेकर आ रही थी| कहा जाता है कि उसने सोने की तस्करी के लिए कई बार इस तरीके का इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़े – भिलाई में स्कूटी सवार और बाइक की हुई टक्कर, गाड़ी की गति को नियंत्रित नही कर पायी महिला और हो गया हादसा ,स्कूटी सवार महिला की हालत गंभीर….

गिरफ्तार एयर होस्टेस सुरभि खातून की पहचान कोलकाता निवासी के रूप में की गई और लगभग 960 ग्राम सोना जब्त किया गया। यह सोना कर कार्यालय द्वारा जब्त कर लिया गया है। आरोपी सुरभि खातून को बाद में अदालत में पेश किया गया और 14 दिनों के लिए रिमांड में लिया गया है।

सुरभि एयर इंडिया एक्सप्रेस की केबिन क्रू मेंबर थी जो मस्कट से कन्नूर उतरने वाली थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक एयरहोस्टेस पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.