August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर जानलेवा सड़क दुर्घटनाए रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब तो कोरबा जिले से गुजरी इस सड़क को अभिशप्त सा माना जाने लगा हैं। कोरबा जिले के पतरापाली से कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गत रात्रि गुरुवार की सुबह पाली बाइपास मार्ग पर लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला की रक्तरंजित क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने बुरी तरह रौंद दिया। पाली पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और अज्ञात महिला की शिनाख्ती का प्रयास कर रही हैं।
* हादसे का नेशनल हाई-वे
मुनगाडीह से चैतमा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना का पर्यायवाची बन चुकी हैं। आए दिन यहां जानलेवा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन सुरक्षा के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालांकि विगत कुछ दिन से ज़नहानि नहीं हुई थी। लेकिन तीन दिन के भीतर पुनः सड़क दुर्घटना मे य़ह दूसरी महिला की मृत्यु हुई हैं। दो दिन पूर्व ही पोड़ी मार्ग पर नानपुलाली कोसाबाड़ी मुख्य मार्ग पर मार्निग वॉक से पाली घर वापस आ रहीं ऐक्टिवा सवार महिला को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.