July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा ट्रक ने स्कूटी को मारी जबरदस्त टक्कर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र स्थित दीपका गौरव पथ में प्रगति नगर आजाद चौक क्रॉसिंग पर एक हादसा हो गया हैं। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे एक स्कूटी को एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
उक्त स्कूटी से छिटक कर अलग होने के कारण महिला एवं दोनो बच्चों की जान तो बच गई, परंतु महिला को सिर में गंभीर चोट लगी हे वहीं उनके छोटे बेटे वेभव का पैर टूट गया हैं, दोनों का उपचार एसईसीएल गेवरा के विभागीय अस्पताल एनसीएच ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। बड़े बेटा विवेक सुरक्षित हैं और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार चाकाबुड़ा साइडिंग के तरफ से दीपका खदान की तरफ आते हुए ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर उपरांत ट्रक चालक तुरंत ही घटनास्थल से फरार हो गया। घायल महिला और बच्चों को दीपका के बीएमएस के श्रमिक नेता मनोज सिंह ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया जिससे उनका इलाज समय पर शुरू हो पाया।
ट्रक को दीपका पुलिस थाना ले जाकर आगे की कार्यवाही कर रही है। उक्त ट्रक मालिक से संपर्क कर फरार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.