July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के जंगलो में गर्मी के चलते पानी की कमी हो जाना बताया जा रहा हैं जिसके कारण वन्य प्राणी भोजन-पानी की तलाश में जंगल से निकलकर ग्राम की ओर आ रहे है। बताया हैं की भोजन-पानी की तलाश में निकले ये वन्य प्राणी कई बार आवारा स्वानो का शिकार बन जाते है। जिससे उनकी मृत्यु भी हो जाती है।
जानकारी के अनुसार इसी क्रम में कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पाली रेंज के ग्राम छिंदपानी में एक घटना घटित हुई, जहां लगभग प्रात: 8 बजे पानी के तलाश में तालाब पहुंचे एक चीतल पर ग्राम के कुछ आवारा स्वानो ने हमला कर दिया। स्वानो के हमले में चीतल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो जाने की जानकारी दी जा रही हैं।
बताया जा रहा हैं की तालाब में नहाने पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने यहांं चीतल को मरा हुआ देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर रेंजर संजय लकड़ा के निर्देश पर वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा और मृत चीतल को कब्जे में ले पशु चिकित्सक पाली के द्वारा पोस्टपार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृत नर चीतलकी उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.