August 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  देश की प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय संगीत संस्था अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे ऑफिशियल पार्टनर यूनेस्को (फ्रांस) के द्वारा 21 से 24 मई तकएक प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमे पूरे भारत से 4500 प्रतिभागियों न हिस्सा लिया।
प्रतिभागी माइनर, जूनियर,सीनियर, यूथ और ओपन कैटेगरी मे प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। इस कार्यक्रम मे राष्ट्र से असाधारण प्रतिभाओं ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें गायन, वादन तथा अन्य विधा के कलाकारों न हिस्सा लिया।
इसी कड़ी में डीपीएस बालको कक्षा चौथी के छात्र अर्चित कौशिक ने माइनर कैटेगरी अंतर्गत तबला वादन मे चेयरमैन अवार्ड प्राप्त किया और आद्या कौशिक ने कत्थक जूनियर कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। आद्या ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा मलेशिया में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। दोनो बच्चे राकेश कौशिक और डॉक्टर चंचल कौशिक की पुत्र और पुत्री है। दोनो बच्चे पंडित मोरध्वज वैष्णव के मार्गदर्शन मे शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.